एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा नाबालिक बच्चे को किया गया परिजनों के सुपुर्द .श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के निर्देशन मे आपरेशन मुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है अभियान के दूसरे चरण में आपरेशन मुक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य समझाते हुये प्रचार किया जा रहा है इसी क्रम में 25.09.19 को एक कार्यक्रम हर की पैडी पर जन जागरुकता गोष्टी आयोजित की गई थी कार्यक्रम के दौरान दो बालक जो कि भिक्षावृति में लिप्त थे वह उक्त कार्यक्रम मे मौजूद थे कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बच्चों ने प्रभावित होकर आपरेशन मुक्ति  की टीम से मुलाकात की गई तथा अपने बारे में जानकारी दी कि हम लोग घर से बिना बताये हरिद्वार आकर की हरकीपैडी में भीख मांगकर अपना भरण पोषण कर रहे है पूछताछ करने पर बालकों द्वारा अपना नाम 1- सूरज पुत्र मोहन उम्र 16 वर्ष निवासी बतरा कालोनी पानीपत हरियाणा , 2- करन पुत्र नामालूम उम्र 14 वर्ष निवासी व्यास पंजाब बताया इस बालक द्वारा बताया कि मेरे परिजन नहीं है इस पर बालकों को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालगृह रोशनाबाद में दाखिल किया गया था तथा उनके बताये पते पर परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया काफी प्रयास करने पर बालक सूरज उपरोक्त के परिजनो से सम्पर्क करके उनको हरिदवार बुलाकर बाल कल्याण समिति के माध्यम से आज दिनांक 27.09.19 परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया । 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours