हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। शारदीय नवरात्र आज रविवार से प्रारम्भ हो गए हैं। इसी के चलते अध्यक्ष श्री राधे कृष्णा सेवा समिति व पूर्व उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड जिला हरिद्वार तहसील लक्सर कुड़ी भगवानपुर रायसी निवासी ठाकुर सोनू चौहान ने लोगो को नवरात्रो की हार्दिक शुभकामनाएं दी, उन्होंने बताया कि नवरात्र आठ अक्तूबर तक चलेंगे। आपको बताते चलें कि ठाकुर सोनू चौहान समाजसेवी के रूप में जाने जाते है, सोनू चौहान ने बताया की नवरात्र का त्योहार भारत के उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है।
इन दिनों में भक्त उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। साथ ही इन दिनों घरों में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन आदि चीजों का परहेज किया जाता है। नवरात्र में नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। साथ ही कई भक्त इन नौ दिन उपवास या फलाहार करते हैं। कन्या पूजन के पश्चात उपवास खोला जाता है।
नोट: यह भी पढ़े
आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ भगवती का आठवा विशाल जागरण का आयोजन 12.10.2019 किया जा रहा है, पता: कुड़ी भगवानपुर पो० रायसी तहसील लक्सर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) ठाकुर सोनू चौहान अध्यक्ष श्री राधा कृष्णा सेवा समिति व पूर्व उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड
मो० +91 99271 87515




Post A Comment:
0 comments so far,add yours