हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सोशल मीडिया में आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते है, जिनको देखने के बाद भी उन पर यकीन करना मुश्किल होता है, ऐसा ही एक हाथी का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है, जिसमे हाथी का एक्सीडेट ट्रेन से हो रखा है, और यह एक्सीडेट धर्मनगरी हरिद्वार मोतीचूर फाटक पर सोशल मीडिया पर दिखाया गया, वीडियो में हाथी ट्रेन के आगे घायल स्तिथि में है, 
                       सोशल पर वायरल
लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट भी कर रखे है, क्या यह वीडियो वाकई में धर्मनगरी हरिद्वार की है, या और कही से आई हम बताते है, इसका सच, जब हरिद्वार की गूंज के समाचार सम्पादक मनीष लखानी पर यह वीडियो आई तो उन्होंने देखा कि वीडियो के साथ एक मैसेज भी आया है, और उस मैसेज में लिखा है, हरिद्वार मोतीचूर में हाथी और ट्रेन की जबरदस्त टक्कर हुई है, 
                       सोशल पर वायरल
इसको देखते ही समाचार सम्पादक मनीष लखानी ने हरिद्वार रेंज ऑफिसर राजा जी नेशनल पार्क से इस बारे में बात की उन्होंने बताया कि यह वीडियो दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और यह वीडियो हरिद्वार की नही है, उन्होंने यह भी बताया कि इस वीडियो की अभी पुष्टि नही हो पाई है कि यह वीडियो कहा कि है,
                          देखें वीडियो
यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर हरिद्वार मोती चूर के नाम से शेयर कर दी, राष्ट्रीय हिंदी सा० समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज लोगो से यह अपील करता है जो भी वीडियो आपके पास आ रही है, उसे बिना सोचे समझे सोशल मीडिया पर शेयर न करें, ऐसी वीडियो शेयर करने से शहर के अफरा तफरी का माहौल बन जाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours