हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक के निर्देशानुसार माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम किया जाता है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में आज सुबह 11:00 बजे रोडीबेल वाला टेंपो यूनियन के ऑफिस पर हरिद्वार महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदे मातरम ध्वज गीत एवं राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर सेवादल के पदाधिकारी महिला संगठक स्वाति शर्मा, महानगर सचिव परमजीत सिंह, महानगर सचिव सोनू शर्मा, कुमारी पूनम आदि लोगों मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours