हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि शिक्षा संस्कारित होनी चाहिए इससे बच्चों में जहां संस्कार उत्पन्न होते हैं वहीं उनमें शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रवाद की भावना भी जागृत होती है। उक्त विचार आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने पुरानी तहसील स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में सभी स्कूली बच्चों को कापियां एवं पेंसिल बॉक्स आदि वितरित करते हुए अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार और शिक्षा अपने गुरुजनों तथा माता-पिता के माध्यम से ही आते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत से शिक्षा ग्रहण करें। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति एक नई अलख जगाना है, ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपना भविष्य सुधार सकें। इस अवसर पर दीपक पांडे, अध्यापिका शिखा गोयल, सहायक अध्यापक तरुण गोयल, उमा कुमारी, कुसुम बमराडा, रजनीश वशिष्ट, अमित पटेल, शब्बीर अहमद, माया, विकास कुमार, रिहाना बेगम, राजकमल पुंडीर तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours