हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में कुछ महीने पहले एक युवक की रेलवे ट्रैक पर डेड बॉडी मिली थी लक्सर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर आज 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसको लेकर गांव वाले व सभी परिजन पोस्टमार्टम भी करवाने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पुलिस ने किसी की ना सुनकर डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया था जिसको लेकर परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ माननीय न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश लक्सर कोतवाली को दिए हैं न्यायालय के आदेश पर ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर के 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही लक्सर कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर खड़ंजा कुतुबपुर के 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और गंहनता से जांच की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours