हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। राज्य आंदोलनकारी 02 अक्टूबर 2019 को गांधी जयंती को काला दिवस के रूप में मनाएंगे और 02 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड के तत्कालीन आरोपी मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकेेगें, और शहीदों को प्रेम नगर आश्रम के घाट पर दीपदान करेंगें, यह निर्णय चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड की आन्दोलन चिन्हित प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शमशेर खान उत्तराखंडी की अध्यक्षता एवं महामंत्री जगमोहन सिंह नेगी के संचालन की समिति कार्यालय की सभा में सर्व सम्मत निर्णय लिया गया, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को आज 25 साल पश्चात भी सजा नहीं मिल पाई, पांडे ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के हुक्मरानों को शर्म आनी चाहिए, जे०पी०पांडे ने कहा कि 02 अक्टूबर 2019 को राज्य आंदोलनकारी काला दिवस मनाएंगे, काली पट्टी बांध लेंगे और मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकेगे तथा रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को प्रेम नगर आश्रम के घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि देंगे, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के अब तक हुक्मरानों के विरुद्ध प्रदर्शन भी करेंगे, जे०पी० पांडे, सावित्री नेगी, रश्मि चमोली, मंजू लोनी, मधु नौटियाल, किरण बिष्ट, राजा बिष्ट, साधना नवानी, कमला धोंडियाल, सावित्री पटवाल, सुमन चौहान, सीता देवी, सतीश जैन, दिनेश धीमान, चौधरी अफजल अल्वी, शमशेर खान उत्तराखंडी, रामदत्त नैनवाल, जगमोहन सिंह नेगी, आर०एस० नेगी, आर०एस० मंडल, बी०एल० साहा, आनंद सिंह नेगी, रमेश रतूड़ी, रामदेव मौर्य, हेमराज सैनी, कामरेड भगवान जोशी, कामरेड आर०पी० ज़ख्मोला, कामरेड विजय कुमार, केशव देव सेमवाल, भीमसेन रावत, विजय भंडारी, विमला नैनवाल, कमला नेगी, अंजू उपरेती, कमला पांडे, शीशपाल पोखरियाल, चंद्रावती गॉड, संजय कानुडा, श्री चौहान ने कहा कि हम खटीमा मंसूरी एवं रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड को कभी भुला नहीं पाएंगें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours