हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। गणेशपुर स्थित प्राचीन गुर्जर शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई है। गणेश चतुर्थी पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना एवं आरती कर गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। गणेश जी की आरती में नगर के भाजपा नेता गौरव गोयल ने भाग लिया तथा पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा कि गणेश जी को भगवान गजानन के नाम से भी पुकारा जाता है तथा उनसे मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। भाजपा नेता कुलदीप तोमर ने बताया कि आगामी 11 सितंबर को नगर में शोभायात्रा के पश्चात गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।
मंदिर के पुजारी श्री गणेश दास एवं भक्तों द्वारा गौरव गोयल को नारियल तथा गणेश जी की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया गया। दौरान संजीव तोमर, देवराज, पार्षद बबली तोमर, गुड्डू तोमर, रवि तोमर, रविंदर,देवेंद्र, राहुल, मोंटी, सुमित कुमार, जितेंद्र, विशांत आदि अनेक भक्तों ने आरती में भाग लिया।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours