हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड़ खुर्द में ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन किया गया है। लेकिन सड़क का निर्माण किस विभाग द्वारा कराया गया इसका पेंच फस गया है प्रधान पति अरविंद कुमार का कहना है कि आज क्षेत्रीय विधायक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने की सड़क का उद्घाटन किया है जिसका नव निर्माण ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी द्वारा कराया गया। जो काफी समय से खस्ताहाल में पड़ी थी। प्रधान पति अरविंद कुमार ने यह भी बताया कि अभी ग्राम प्रधान का चार्ज श्रीमती सविता देवी के पास है और हारून प्रधान को अभी अधिकारी द्वारा आदेश पारित हुए हैं लेकिन चार्ज नहीं सौंपा गया है,
इस संबंध में ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारून का कहना है कि सड़क उद्घाटन कि मुझे कोई भी जानकारी नहीं दी गई और ग्राम पंचायत से सड़क निर्माण का कोई भी संबंध नहीं है। उनका कहा है कि अरविंद कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष पद पर हैं हो सकता है कि विधायक निधि द्वारा सड़क का कार्य निर्माण कराया हो, हमारे यहां से सड़क निर्माण के लिए किसी तरह का कोई भी स्टीमेट नहीं बनाया गया है, ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारुन ने बताया कि 2 तारीख में अधिकारियों ने पत्र जारी कर ग्राम प्रधान का चार्ज सौंपा गया है, और अरविंद कुमार द्वारा लगाए गए आरोप सभी निराधर हैं।
देखें वीडियो: ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारून
आपको बता दें कि इक्कड़ गांव में विधायक द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन ग्रामीण हरिद्वार विधायक द्वारा किया गया है और अरविंद कुमार का कहना है कि यह कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है। लेकिन ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद हारुन ने साफ इंकार करते हुए कहां है कि इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण में ग्राम पंचायत का कोई भी संबंध नहीं है आपको यह भी बता दे कि यह सड़क मेन अड्डे से इक्कड़ खुर्द गांव की ओर प्राथमिक विद्यालय तक बनाई गई है, जिस पर ग्राम प्रधान श्रीमती सविता देवी के नाम का बोर्ड लगाया गया है परंतु बोर्ड पर ना तो सड़़क की लंबाई चौड़ाई अंकित की गई है
और ना ही लागत लिखी हुई है यह सड़क डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के अंतर्गत बोर्ड पर दर्शाई गई है। बताया जा रहा है कि इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण में लगभग 8 से 10 लाख की लागत आई है अब सवाल उठता है कि विधायक द्वारा उद्घाटन की गई इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण किस विभाग द्वारा कराया गया है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours