हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ओवरलोड वाहनों को सीज किया है जो खनन सामग्री से लदे हुए थे लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ओवरलोड और अवैध खनन के खिलाफ एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में एक अभियान चलाया जा रहा है इसी कर्म में आज लक्सर में चार वाहनों को सीज किया गया है जो ओवर लोड होने के साथ-साथ खनन सामग्री से लदे हुए थे
उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन और अवैध खनन के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रहती है कोतवाल लक्सर वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आपको बता दें कि कल भी लक्सर पुलिस ने दो ओवरलोड खनन से भरे वाहनों को सीज किया था जिससे ओवरलोड और खनन वाहन सीज होने से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours