हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। शहर में अलग-अलग स्थानों पर रामलीला कमिटियों की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला के मंचन को लेकर कहीं तैयारी हो रही हैं, तो कहीं देव पूजन करके रामलीला मंचन की शुरुआत हो गई है, हरिद्वार मायापुर में रामलीला मंचन की शुरुआत की गई। यहां मंगलवार को श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान का रोल करने वाले कलाकारों ने देव पूजा व हवन यज्ञ के साथ आरती करके मंचन की शुरुआत की। 
यहां रावण अभिमान में आकर कैलाश उठा लेता है और उसका अभिमान तोड़ने के लिए भगवान शंकर पांव का अंगूठा छुआ कर कैलाश के नीचे ही रावण को दबा देते हैं, शिव तांडव स्त्रोत की रचना कर, शंकर को प्रसन्न करने पर रावण बाहर आता है। वरदान के रूप में शंकर से चन्द्रहास प्राप्त करता है, शंकर के रोल में युवा समाजसेवी भोला शर्मा और रावण के रोल में अमित बौरी का गजब प्रदर्शन देख दर्शकों में तालियों की आवाजे गूंजती रही। 
         देखें वीडियो: समाजसेवी भोला शर्मा
आपको बता दें कि भोला शर्मा युवा समाजसेवी के रूप में कार्य करते है और इनका कार्य करने का अंदाज कुछ लग ही रहता है, आपको बता दें कि भोला शर्मा पहले सच्चाई की जड़ तक जाते है इसलिए उन्हें लोगो के दिल की धड़कन कहा जाता है, हाली में भी भोला शर्मा ने भी हरिद्वार तीर्थ नगरी में कई कार्य ऐसे करें है जो एक अपने आप मे काबिले तारीफ है, इस अवसर पर अध्यक्ष पवन अग्रवाल, संचालन राजू, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, कमल अग्रवाल, सुनील, उत्तम सिंह, गौरव कालरा, शिवम भारद्वाज, दीपांशु पतलानी, अरविंद अग्रवाल व हन्नी आदि लोग उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours