हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने की कड़ी में आज स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की हरिद्वार इकाई ने शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप और प्लेटलेट्स की भारी मांग को देखते हुए एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक निकट मेला अस्पताल में किया। जिसका उद्घाटन जिले की जिला सूचना अधिकारी श्री मति अर्चना ने किया। इस अवसर पर श्री मति अर्चना ने कहा कि रक्तदान से हम कईं जिंदगियां बचाते है साथ ही साथ रक्तदान करने वाला दानदाता भी स्वस्थ रहता है। 
उन्होंने यूनियन के साथियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपकी यूनियन के रक्तदान शिविर से लोगों में भी जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने यूनियन के साथियों के ऐसे प्रयास की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर यूनियन के संयोजक मनोज सैनी ने कहा कि यूनियन लगातार ऐसे समाज हित के आयोजन पूर्व से करती आ रही है। इससे पहले यूनियन ने पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया था। जिसमें मुस्लिम युवाओ ने भी बढचढकर भाग लिया।
रक्त दान करने से जहाँ आप अपने दिए रक्त से किन्ही तीन लोगों के जींवन की रक्षा करते हो तो वही दूसरी ओर अनेक लाभ ये भी है कि आप को अपनी भाग दौड़ के जींवन में अपने बी.पी हीमोग्लोबिन के अलावा स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर भी मिल जाता है। ऐसा नही कि दुबले पतले लोग रक्त दान नही कर सकते, रक्त दान करने हेतु बस आपको कुछ जांच करानी होती है उनकी रिपोर्ट सामान्य आने पर आप रक्त दान करने का शौभाग्य प्राप्त कर सकते हो। 
इस अवसर पर हरिद्वार की गूंज के उत्तराखंड प्रभारी और स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश सचिव ने जिला सूचना अधिकारी श्री मति अर्चना कश्यप को अनार का पौधा भेट किया। जिसको ब्लड बैंक में कार्यरत डॉक्टर व अन्य स्टाफ के साथ यूनियन के सभी साथियों ने मुख्य अतिथि अर्चना के साथ ब्लड बैंक परिसर में अनार के पौधे से वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल, महासचिव अरुण कश्यप, वीरेंद्र चड्ढा, दीपक मदान, संजय बंसल, नरेश शर्मा, नितिन गोस्वामी, अमित सिंह, प्रदीप कुमार पाल, इरशाद अली,मनोज कश्यप, शुभम पाल, सन्नी पाल, दीपक पाल, कृष्ण पाल, नवीन कुमार, नौशाद, गगन शर्मा, उपासना तेश्वर आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में डॉ. विकास, डॉ. महावीर चौहान, आशा जी, अक्लीन अंसारी, रैना नैयर, मनोज प्रसाद, नवीन, बेबी, दिनेश लखेड़ा आदि ब्लड बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपना सहयोग दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours