हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा मस्ताना का लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में नगर के सभी पत्रकारों सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।स्वर्गीय मस्ताना कई दशकों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे तथा उन्होंने अनेक दैनिक समाचार पत्रों का रुड़की में संपादन किया।उनके निधन से नगर के सभी पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार में नगर के वरिष्ठ पत्रकार सपन सुशील, अंकित गर्ग, सुभाष सैनी, शायर अफजल मंगलोरी, शिवकुमार चौहान, समाजसेवी गौरव गोयल, संदीप तोमर, अख्तर मलिक, रमन त्यागी, आरिफ नियाजी, राम कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, हाजी सलीम खान, अनिल गोयल, मोहम्मद तहसीन, सुभाष सक्सेना, देवेंद्र वर्मा, मोहम्मद असलम अंसारी, गौरव वत्स, देशराज सिंह, राव शाहनवाज खान, रियाज कुरेशी, हरिओम कश्यप, योगराज सिंह, अली खान, अमित त्यागी, राहुल सक्सेना, अफजाल साबरी, मिक्की जैदी, अमजद भारती, इमरान देशभक्त, बबलू सैनी, बिजेंदर सिंह, मुनव्वर कुरैशी तथा सैयद नफीस उल हसन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours