हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के रुड़की आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक लोक निर्माण विभाग भवन में आयोजित हुई, जिसमें उनके कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने एक संचालन मंडल का गठन कर पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 एवं 35 ए को हटाया जाने को लेकर कन्हैयालाल वेंकट हॉल में आगामी 28 सितंबर को एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की सफलता के लिए एक संचालन मंडल का गठन किया, जिसमें नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा सहित पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, मयंक गुप्ता, अश्वनी कौशिक, राजपाल सिंह,राजेश सैनी, अमन त्यागी, गौरव गोयल, संजय अरोड़ा, सुनील साहनी, अरविंद गौतम, ललित मोहन अग्रवाल व अजय सिंघल को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के जिला महामंत्री अमन त्यागी ने संचालन करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संचालन मंडल के सदस्यों को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं तथा लोगों को अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की जिम्मेदारी के साथ-साथ नगर के चार-चार वार्डों की जिम्मेदारी भी प्रत्येक सदस्य को सौंपी गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours