हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव के पंकज की कोतवाली लक्सर पर 17 सितंबर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर टीम बनाकर पंकज की छानबीन शुरू कर दी थी, वहीं सीओ लक्सर राजन सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में चार लोगों के नाम सामने आए थे चारों को उठाकर पूछताछ की गई तो हत्यारा पंकज का साला निकला, इस बाबत जब हत्यारे नीटू से बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन के साथ काफी ज्यादा मारपीट करता था, जिसको कई बार पहले समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माना,
देखें वीडियो: यशवीर ग्राम प्रधान महाराजपुर कला
उसके अत्याचार और ज्यादा बढ़ते ही गए इसी को लेकर उसने अपने जीजा की हत्या कर दी, नीटू की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए औजार भी बरामद कर लिए हैं नीटू ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या की है नीटू ने बताया कि पहले उसने अपने जीजा को शराब पिलाई और जब काफी नशा हो गया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और पास की नदी में शव को फेंक दिया गया, जब तीन-चार दिन बाद शव ऊपर आ गया तो पहचान छुपाने के लिए उसके तीन टुकड़े करके गन्ने के खेत में दबा दिया गया, हालांकि अभी तक मृतक पंकज की कटी हुई गर्दन बरामद नहीं हो पाई है,
देखें वीडियो: सीओ लक्सर राजन सिंह
आपको बताते चलें कि पंकज की शादी 10 वर्ष पूर्व लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सिधडू गांव में हुई थी पंकज को 3 बच्चे भी हैं बड़ी बेटी 9 साल और दो जुड़वा बेटे जिनकी उम्र 5 साल है इन मासूम बच्चों के सर से कंस मामा ने ही पिता का साया उठा दिया है लक्सर पुलिस ने खुलासा करते हुए आज नीटू को जेल भेज दिया है पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी लक्सर राजन सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह, उप निरीक्षक लोकपाल पवार, उप निरीक्षक आशीष शर्मा, उप निरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल नरेश चंद्र, कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल मोहन पवार, कांस्टेबल मुकेश चौहान, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours