हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के शेरपुर बेला गांव के एक घर में छापा मारकर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मौके से भट्टी व 200 लीटर लाहन को भी नष्ट किया है आरोपी अपने घर में ही अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने का काम करता था खानपुर थाने पर नियुक्त उप निरीक्षक रुकुम सिंह नेगी महिला उप निरीक्षक कल्पना शर्मा महिला आरक्षी सुष्मिता रावत द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में खानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के शेरपुर बेला गांव के एक घर में छापा मारकर अभियुक्त संजय पुत्र लाल सिंह को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा मौके से भट्टी व 200 लीटर लाहन को भी नष्ट किया गया आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है खानपुर थाना प्रभारी दिल मोहन का कहना है क्षेत्र में अवैध काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा यदि क्षेत्र में कोई अवैध काम करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours