हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार ऑपरेशन मुक्ति (भिक्षा नहीं शिक्षा दो) संचालित किया जा रहा है, जो तीन चरण में पूरा होगा जिसके प्रथम चरण में अभियान में लगी चार टीमों के द्वारा भिक्षावृत्ति में लिप्त परिवार विशेषकर बच्चों को चिन्हित किया गया अभियान के द्वितीय चरण में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुक्ति हेतु प्रचार प्रसार अभियान मे पिरान कलियर मे मेडिकल केम्प नुक्कड़ नाटक, खेल काउंसलिंग व गोष्टी आयोजित की गई,
इस कार्यक्रम में लगभग 250 बच्चे परिवार सहित उपस्थित रहे काउंसलिंग में श्री निरीक्षक मनोज निरीक्षक श्री पीसी मठपाल, थानाध्यक्ष श्री संतोष कुंवर, एसआई श्री नंदकिशोर, एसआई श्री भवानी शंकर पंत, एसआई सुश्री पूनम प्रजापति, कांस्टेबल मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे कार्यशाला को कोटद्वार से आए एनजीओ प्रोजेक्ट हेल्प के मुखिया श्री अमित सैमुअल यूथ क्लब कलियर व मिरनाली क्लब के द्वारा सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रयोगिक रूप से काउंसलिंग दी गई और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया उपस्थित बच्चों को कुछ सवाल-जवाब भी किए गए और प्रोत्साहन वर्धन हेतु मौके पर नगद धन राशि से पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री परवेज खान सहित अन्य पार्षदों द्वारा भी स्वेच्छा से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे मौके पर अनेकों प्रदेश से क्लियर आए तीर्थ यात्रियों द्वारा भी उक्त कार्यशाला में स्वेच्छा से प्रतिभाग किया गया और उत्तराखंड पुलिस की इस मुहिम को हृदय से सराहना गया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours