हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना श्री बद्रीनाथ क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ से श्री बद्रीनाथ दर्शन करने आये हुए कुछ यात्रियों द्वारा सूचना दी गयी कि उनका एक साथी नीलकंठ ट्रेकिंग पर निकला था एवं अभी तक वापस नहीं आया है एवं मोबाइल द्वारा संपर्क करने पर उसके द्वारा बताया गया है कि वह अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गया है, श्री बद्रीनाथ पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर तत्काल उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में SDRF एवं थाना पुलिस की एक टीम को उक्त यात्री के रेस्क्यू हेतु रात्रि 08:00 बजे रवाना किया गया, टीम द्वारा तेज बरसात, अत्यधित ठंड एवं अंधेरा होने के बावजूद 10 किमी का पैदल सफर तय कर रात्रि 09:45 बजे यात्री को सकुशल बरामद किया गया एवं मोके पर फर्स्ट एड दिया गया एवं श्री बद्रीनाथ लाया गया। टीम द्वारा उक्त 20 किलोमीटर का  सफर मात्र 03:30 घण्टे में तय कर यात्री को रेस्क्यू किया गया एवं वापस लाया गया। रात्रि 11:00 बजे पुलिस द्वारा ट्रेकर को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, सभी यात्रियों द्वारा स्थानीय पुलिस एवं SDRF की टीम का त्वरित कार्यवाही करने हेतु धन्यवाद किया गया एवं स्थानीय लोगों द्वारा चमोली पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम- श्रीकांत गुप्ता पुत्र पूरन लाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष ग्राम गाड़ाडीह पो0ओ0 कानाकोट, तहसील- पाटन, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम मेें उ0नि0 विनोद चौरसिया, कॉ0 12 सी0पी0 कुलदीप, एसडीआरएफ टीम, उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद, कॉ0 813 विकास रमोला, कॉ0 3392 अमित नौटियाल, कॉ0 900 सुरेंद्र तोमर, कॉ0 1302 रमेश रावत, कॉ0 1567 अमित रावत, पैरामैडिक्स विनोद गैरोला मौजूद रहै।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours