(फिरोज अहमद) लक्सर। मनोज कुमार पुत्र करण पाल निवासी वार्ड नंबर 11 ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मेरी पत्नी पिन्की दिनांक 24 सितम्बर को सुबह लगभग 10:00 बजे मेरे ही घर से अर्जुन सिंह पुत्र जयपाल निवासी रहमतपुर फहलौदा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ घर में रखें 40,000 रूपये व जेवरात जो उसने अपने भांजे की शादी में देने के लिए बनवाए थे उनको लेकर फरार हो गई है उन्होंने बताया कि 24 सितंम्बर को लगभग 8:30 वह जे०के० टायर कंपनी लक्सर से हरिद्वार टायर लेकर गया था जब वह हरिद्वार से अपने घर वापस पहुंचा दो उसके तीन बच्चों ने उसे बताया कि मम्मी अर्जुन सिंह के साथ गई है उन्होंने बताया कि काफी तलाश करने पर भी जिसका मुझे कोई सुराग नहीं लगा है पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से अपनी पत्नी को तलाश की गुहार लगाई है वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है तहरीर आई है तहरीर के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है बहुत जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours