हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अली अब्बासी के दिशा निर्देश पर संगठन कार्यकर्ताओं ने गौसेवा करने का अभियान बड़ी प्रमुखता से उठा रखा है। कार्यकर्ताओं द्वारा भूखी प्यासी गायें को पानी व चारे की व्यवस्था कर उनकी सेवा की जा रही है, इसी क्रम में आज मुख्य रूप से ज़किया नाज़ प्रवक्ता जिला राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी व अन्य साथियों ने योजना को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही बालक शारुख ने भी गोरक्षा में भाग लेकर गायों की सेवा की। वही राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अली अब्बासी ने अपने साथियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह गौरक्षा वाहिनी के सदस्य गायों की सेवा कर रहे हैं मैं उनका धन्यवाद व्यक्त करता हूं उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह भी आगे आए और इस नेक कार्य मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और गौ सेवा करें। इस अवसर पर ज़किया नाज़, शाहरुख, डॉ. शौयब, डॉं. सोनू, राजा अन्सारी, तासीन अब्ब्सी व दानिश अब्ब्सी आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours