हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शहनाज फातमा मलिक) देवबन्द। मैन बाजार मे स्थित हार्डवेयर व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है व्यापारियों ने एकत्र होकर कोतवाली पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, मोहल्ला जनकपुरी निवासी पदम कुमार की नगर स्थित मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान है मंगलवार को जब व्यापारी पंकज दुकान पर पहुंचे तो वहां एक पत्र पड़ा मिला जब उन्होंने पत्र को पढ़ा तो उनके होश उड़ गए पत्र मे दस लाख रुपये की रंगदारी ना देने और पत्र की जानकारी पुलिस को देने पर पुत्र की हत्या की भी धमकी दी गई, साथ ही पत्र में रंगदारी की रकम लेकर पुत्र को स्टेशन पर बुलाते लिखा कि उनकी दुकान पर हो रही प्रत्येक गतिविधियों पर नजर है
 देखें वीडियो: पंकज कुमार पीड़ित दुकनदार

साथ ही धमकी दी कि रंगदारी 12 बजे से पहले लेकर आ जाना नहीं तो तेरे बेटे की लाश मिलेगी पंकज कुमार ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशो के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें उक्त पत्र सुबह दुकान खोलते समय शटर के निचे से मिला,
पीडित दुकनदार पंकज कुमार ने बताया की वह सुबह दुकान खोल रहा था तो मुझे एक चिट्ठी मिली जिसमे लिखा था कि आप मेरी बात ध्यान से सुनो मुझे 10 लाख रुपए 12:00 बजे तक दे दो नहीं तो मैं तुम्हारे बेटे को मार दूंगा और पैसे स्टेशन पर लेकर आ जाना और अपने लड़के का हाथ भेजना अगर तुमने कोई ज्यादा होशियारी दिखाई तो इसमें तुम भी मर जाओगे और तुम्हारा लड़का भी।
देखें वीडियो: अजय कुमार शर्मा सीओ देवबंद

सीओ देवबन्द ने बताया की थाना देवबंद के कस्बा में एक दुकानदार है पंकज कुमार उनके द्वारा सूचना दी गई है कि जब उन्होंने सुबह अपनी दुकान खोली तो सटर खुलने के बाद एक पत्र मिला जिसमें उनसे कुछ फिरौती की बात लिखी है यह बात संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रार्थना पत्र थाना देवबंद मे दिया है जिसमें उन्होंने मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए दिया है और उनकी सुरक्षा का प्रबंध भी करने का निर्देश दे दिए है और तत्काल उसकी जांच और उसकी विवेचना कराई जाएगी, यदि कोई दोषी पाया गया थाने की तरफ से जो भी कार्रवाई होगी उसके विरुद्ध की जाएगी, उसमें पत्र में शायद 10 लाख के रुपए का उल्लेख पाया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours