हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देशों को अमल में लाते हुए कोतवाली रानीपुर व कनखल पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित ज्वेलरी शॉप, बैंक, एटीएम का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरा तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक किए गये।
उन्होंने निरीक्षण में सभी को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए। आपको बता दे कि जनपद पुलिस अपराधों तथा अप्रिय घटना पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ण रूप से कार्य में लगी हुई है जनता के हितों के लिए अलग-अलग अभियान चलाकर सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं जिससे अपराधी अपनी मंशा में कामयाब ना हो सके तथा अपराधियो पर पुलिस प्रशासन द्वारा शिकंजा कसा जा सके। इसी क्रम में पुलिस ने ज्वेलरी शॉप, बैंक, एटीएम का निरीक्षण तथा सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा उपकरणों को भी चेक किया गया है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours