हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उपनगर ज्वालापुर मदरसे में साधु संत और मौलानाओं ने इकट्ठे होकर वृक्षारोपण किया और भाईचारे का संदेश देकर एक यात्रा निकाली गई। वहीं मौलाना और साधु-संतों ने कहा कि मिलजुल कर वृक्षारोपण करके वे समाज में भाईचारा में अमन शांति का संदेश देना चाहते हैं हरियाली में हरी और अली दोनों का वास है इसलिए वृक्षारोपण करके चारों और हरियाली फैलाकर हम हिंदू और मुसलमानों को एक करना चाहते हैं यह यात्रा ऋषिकेश से गंगा के पावन तट परमार्थ निकेतन से शुरू हुई और हरिद्वार के उपनगर ज्वालापुर में मदरसा रशीदिया में पहुंची, जहां मौलाना और साधु-संतों ने साझे तौर पर वृक्षारोपण किया, वृक्षारोपण करने वालों में परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद मुनि, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी ,मौलाना साजिद, अध्यक्ष दारुल उलूम रशीदिया ईदगाह ज्वालापुर मदरसा, मुफ्ती मौलाना आरिफ, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जमीयत ए उलेमा हिंद तथा जमीयत उलेमाए हिंद के राष्ट्रीय  महासचिव मौलाना सैयद असद महमूद मदनी शामिल रहे। यह जत्था हरिद्वार से लंढोरा, मुजफ्फरनगर, देवबंद के लिए रवाना हुआ साधु संतो और मौलानाओं का यह जत्था मस्जिदों, मंदिरों, मदरसों रेलवे स्टेशनों और अन्य सामाजिक जगहों पर वृक्षारोपण करता हुआ पूरे देश का भ्रमण करते हुए राष्ट्रपति भवन में अपने कार्यक्रम का समापन करेगा, और आज इस जत्थे का सद्भावना यात्रा का पहला चरण शुरू हुआ है। अगला और अंतिम चरण देवबंद से शुरू होकर दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में सांप होगा, राष्ट्रपति भवन में साधु संत और मौलाना एक  साथ पौधारोपण कर गंगा जमुना तहजीब का उदाहरण पेश करेंगे। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि प्रमुख परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, मौलाना सैयद असद महमूद मदनी राष्ट्रीय महासचिव ,जमीयत उलेमा ए हिंद आदि लोग बड़ी संख्याा में मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours