हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव में पुलिस ने दबिश देकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा है लक्सर पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ग्राम गंगदासपुर में एक युवक अवैध कच्ची शराब का कारोबार करता है जिसको पकड़ने के लिए रायसी पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार गोला ने कांस्टेबल के साथ मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर दबिश दी तो मौके पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सुखपाल पुत्र सीताराम को धर दबोचा, वही लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि हमें मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी कि रायसी चौकी क्षेत्र के गंगदासपुर गांव में एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की खरीद-फरोख्त करता है जिसको पकड़ने के लिए हमने रायसी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार गोला के साथ एक टीम बनाई और मुखबिर के बताए हुए ठिकाने पर दबिश पर भेज दी पुलिस टीम ने चारों ओर से घेरकर एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा और उसको लेकर लक्सर कोतवाली आ गए जिसमें कुछ शराब बनाने के उपकरण मौजूद थे लक्सर सिविल पुलिस पर सैकड़ों काम होने के बावजूद भी अवैध कच्ची शराब कारोबारियों को लगातार दबोच रही है लेकिन आबकारी महकमा जो केवल अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ ही बनाया गया है वह कुंभकरण की नींद सो रहा है लक्सर सिविल पुलिस ने कल भी 24 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। आज फिर एक युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ ग्राम गंगदासपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours