हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। निष्काम सेवा ट्रस्ट भवन मेंआज उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थीयो को गैस कनेक्शन वितरित किये, माननीय मंत्री जी  ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधान मंत्री जी द्वारा शरू की गयी इस योजना से देश के कमजोर वर्ग को मजबूत करने का काम हुआ है,ग्रहणियों के जीवन की दशा सधारने का कार्य किया गया है,पूरा जीवन ग्रेहणियों का रसोई के कार्य में ही खप जाता था, उन ग्रहणियों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने की राह प्रदान की है, इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल, दीपिका गैस एजेंसी के प्रबंधक विपिन शर्मा, क्षेत्रीय सभासद अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा ,बीजेपी जिला महा मंत्री विकास तिवारी सहित अधिकारी व् बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे,सैकड़ो गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने माननीय मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours