हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज इकाई द्वारा छात्र संघ चुनाव कराने के कराने के संबंध में हस्ताक्षर अभियान कराया, पिछले वर्ष कॉलेज प्रशासन द्वारा कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बहिष्कार करके छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए थे, जिसके कारण कॉलेज में पिछले वर्ष एक ही विकास कार्य नहीं हुआ बल्कि कॉलेज की हालत और जर्जर हो गई, कॉलेज में पर्याप्त रूप से पानी की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था मैदान में घास की व्यवस्था पिछले वर्ष बहुत बुरी हालत में पड़ी थी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष दक्ष शर्मा ने कहा कि यदि इस वर्ष भी कॉलेज प्रशासन द्वारा चुनाव नहीं कराए गए तो विवश होकर छात्र-छात्राओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा, पूर्व अध्यक्ष नवजोत वालिया ने कहा कि छात्र संघ चुनाव कराना कॉलेज परिसर में जरूरी है इससे छात्र छात्राओं की समस्याओं का निराकरण हो सके, परंतु कॉलेज प्रशासन बे समझ होकर छात्रों की समस्या का निराकरण नहीं करते, इस अवसर पर कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर करके चुनाव की मांग करी, नगर मंत्री करण वर्मा, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष नवजोत वालिया, इकाई अध्यक्ष दक्ष शर्मा, मीडिया प्रभारी विवान धीमान, छात्र नेता शिवांशु त्रिपाठी, आदर्श कश्यप, तुषार धीमान, कुलदीप कुमार, हिमांशु धीमान, अरुण कुमार, आदित्य कुमार, नितिन कश्यप, प्रेम पवार, दिशांत कुमार,  पारस शर्मा चुनाव संयोजक व विशाल कुमार कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours