हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 11/12.8.19 की रात्रि में कस्बा मंगलौर से ट्रक संख्या यू०के 08 सी०ए 1791 चोरी हो जाने की सूचना पर थाना मंगलौर पर मु०अ०स० 416/19 धारा 379 भादवि तथा 423/9 धारा 379 भादवि पंजीकृत किए गए, देहात क्षेत्र में विगत काफी समय से हो रही वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली मंगलौर में टीमों का गठन किया गया, वाहन चोरी के संबंध में चोरों की तलाश में जनपद हरिद्वार व उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ बिजनौर, संभल व अमरोहा आदि जनपदों में दबिश दी गई, तथा कई पूर्व वाहन चोरों से गहन पूछताछ की गई, इसी क्रम में दिनांक 21.08.2019 को मुखविर ने सूचना दी कि मंगलौर क्षेत्र के ग्राम मंडावली से चोरी किए गए ट्रक को ग्राम बसेड़ा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर मे चोरा को आगे बेचने की फिराक में सौदेबाजी करने वाले हैं सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए अभियुक्त अंसार व मुस्तकीम को मौके से गिरफ्तार किया गया, तथा इनके कब्जे से 17.08.2019 की रात्रि में चोरी ट्रक संख्या यूके 08 सी०ए 1791 को बरामद किया गया, इसके उपरांत पकड़े गए दोनों चोरों को थाना हाजा लाकर गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने कस्बा मंगलौर से भी दिनांक 11/12.08.2019 की रात्रि में ट्रक चोरी करना बताया तथा इनकी निशानदेही पर कस्बा मंगलौर से चोरी किए गए ट्रक संख्या यूके 08 9702 को ग्राम बझेडी थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर से बरामद किया गया, अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा पहले भी विभिन्न जनपदों हरिद्वार व बिजनौर से पहले भी ट्रक चोरी किए गए हैं चोरी करने के उपरांत यह लोग चोरी के ट्रकों को साथी अभियुक्त सचिन त्यागी को बेचते थे जो उन पर एक्सीडेंटल गाड़ियों के कागजात लाकर आगे महंगे दामों में बेचता था अभियुक्तों से बरामद किए गए ट्रकों की वर्तमान कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours