हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। पुरानी तहसील महादेव काँवड़ समिति द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को समपिॅत भंडारे का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन नगर विधायक प्रदीप बत्रा व समाजसेवी गौरव  गोयल ने फीता काट कर किया। महादेव काँवड़ समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए उदघाटन करने पहुंचे अतिथियों ने कहा कि यह सेवा का कार्य बड़े पुण्य का कार्य है। इससे जहाँ सदृभाव, भाईचारा व सव॔ध॔म सम्भाव बढता है वहीं इस सेवा के कार्यों से पुण्य की भी प्राप्ति होती है। भंडारे में बना हलवा एवं कढ़ी- चावल का प्रसाद सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष नरेश शर्मा, धनप्रकाश शर्मा, आशीष शर्मा, चंद्रशेखर जाटव, अवनीश शर्मा, अमित चौधरी, अरूण कश्यप, ओमकार शर्मा, हाजी मु.यासीन, सुनील कश्यप, संजय कुमार, वरूण कश्यप, वीरेंद्र कुमार, मु.नौशाद, शशांक धीमान, विमल कश्यप, जुलफान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours