हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। स्पर्श गंगा टीम के सदस्य वीर गुर्जर ने बताया कि देश के अनेकों स्थानों पर स्पर्श गंगा टीम ने भारी बारिश मे भी स्वछता अभियान चलाया, बरसात के मौसम में भी उत्तराखंड के अलग अलग स्थानों पर स्पर्श गंगा टीम स्वछता अभियान तथा वृक्षारोपन एवं घाटो की सफई अभियान मे लगी रही,
ऋषिकेश, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, ज्वालापुर आदि क्षेत्रों मे अभियान चलाया गया, आपको बताते चले कि स्पर्श गंगा एक ऐसा संगठन है, जो लगातार गंगा और अन्य नदियों की निरमलता के लिए काम कर रहा है, आज स्पर्श गंगा की टीम मे कार्यक्रम मे मुख्य रूप रजनी वर्मा, जोनी, शौरभ, प्रदीप, शुभम, गीता आदि शामिल रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours