हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार द्वारा दिनांक 16.08.2019 को भिक्षावृत्ति में लिप्त चार बालको को एक साथ बबलू नामक बाबा से लक्सर थाना क्षेत्र से सकुशल मुक्त कराकर थाना लक्सर में मु०अ०स० 523/19 धारा 363(क) 4 पंजीकृत कराया गया था, बरामद 4 बालकों को में से 3 बालक पूर्व में परिजनों को सुपुर्द किये जा चुके हैं आज बाल कल्याण संरक्षण के आदेश अनुसार बालक आयु 11 वर्ष निवासी ग्राम बगवादी सिधिया (बिहार) को उसके पिता सलीम उर्फ हसीबुल निवासी ग्राम बगलवादी सिधिया (बिहार) के सुपुर्दगी में सकुशल सुपुर्द किया गया, एंव हिदायत की गई कि नाबालिक बच्चों के सम्बंध में विशेष सतर्कता बरती जाए, आपको बताते चलें कि परिजनों का गूगल की मदद से काफी प्रयासों के बाद तलाश की गई, बालक पिछले 3 माह से घर से गुम था, परिजन बालक को मिलने की आस छोड़ चुके थे, आज बालक को पाकर उसके पिता हसीबुल के आंसू छलक आए, इस अवसर पर बालक के पिता द्वारा हरिद्वार पुलिस का तह दिल से धन्यवाद किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours