हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार 1 सितंबर को खटीमा गोलीकांड एवं 2 सितंबर को मंसूरी गोलीकांड की बरसी पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड 2 सितंबर को प्रातः 11:00 प्रेम नगर आश्रम के घाट पर खटीमा एवं मंसूरी के शहीदों को दीपदान कर श्रद्धांजलि देगी, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे केंद्रीय, सचिव विजय भंडारी, केंद्रीय संगठन मंत्री महेश गौड़, जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, महानगर अध्यक्ष आशु बड़थ्वाल, महिला जिलाध्यक्ष लज्जावती नौटियाल, केंद्रीय अध्यक्षा मधु नौटियाल, कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्षा सरिता पुरोहित, केंद्रीय महामंत्री रश्मि चमोली, समिति के आ चिन्हित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन, महामंत्री दिनेश धीमान, शहर अध्यक्ष सरोज मंगाई व जिलाध्यक्ष मंजू लोनी आदि ने समिति के कार्यालय की संपन्न सभा में सर्व सम्मत निर्णय लिया, कि 1 तारीख को खटीमा एवं 2 सितंबर को मंसूरी गोलीकांड के शहीदों को दोनों जगह के शहीद आंदोलनकारियों को 2 सितंबर को प्रातः 11:00 प्रेम नगर आश्रम के घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी जाएगी, समस्त आंदोलनकारियों से अनुरोध किया कि 2 सितंबर को प्रातः 11:00 प्रेम नगर आश्रम के घाट पर आने का कष्ट अवश्य कीजिएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours