हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। दिनाँक 28 अगस्त 2019 की रात्रि करीब 11:20 बजे द्वारा टेलीफोन मैक्स हॉस्पिटल से सूचना मिली कि, एक व्यक्ति को मृत अवस्था में कुछ लोग एक गाड़ी से हॉस्पिटल में लेकर आये थे, जिसको चेक अप करते समय वह लड़के हॉस्पिटल से भाग गए हैं, इस सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष राजपुर मय फ़ोर्स के मैक्स हॉस्पिटल पहुँचे, यहाँ पर प्राप्त सूचना के संबंध में त्वरित जानकारी ली गयी तथा उक्त सूचना को तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मंसूरी महोदय को अवगत कराया गया, तथा एक टीम को शीघ्र ही उक्त लड़को के आने की सीसीटीवी चेक किये गए, 
                        देखें वीडियो
जिसमे चार व्यक्ति उक्त युवक को एक गाड़ी क्रेटा से लेकर आना तथा उसको इमरजेंसी वार्ड में छोड़कर गाड़ी को वही छोड़कर एक एक करके निकल जाना, दिखाई दिया तथा मृतक के शरीर के निरीक्षण से पाया कि उसके सारे शरीर पर चोट के घाव बने हैं, दाहिनी हाथ की कलाई कटी हुई है, जांघो पर सूजन है, पीठ पर भी चोट के निशान हैं, देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था, कि उक्त युवक को किसी के द्वारा प्रताड़ित किया गया हो, प्राप्त सीसीटीवी फुटेज को शीघ्रता से सभी पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में सर्क्युलेट किया गया, तथा सिटी कंट्रोल के माध्यम से भी उक्त लड़को की सम्पूर्ण जिले में सघन चैकिंग हेतु बताया गया, मोके पर तत्काल एसएसपी, एस पी सिटी व क्षेत्राधिकारी मंसूरी महोदय पहुँच गये, तथा गहनता से तथ्यों की जानकारी एकत्रित की गई, एसओजी को भी मौके पर बुलाया गया, तथा एक टीम द्वारा उक्त मृतक के एडमिशन शीट का अवलोकन किया जिसमें उन लड़कों द्वारा मृतक का नाम अब्दुल शकूर निवासी सुद्धोवाला चौक नियर टेम्पल प्रेमनगर दर्शाया गया था, गाड़ी क्रेटा की तलाशी से उसमें एक डायरी व अन्य दस्तावेज मिले डायरी में उक्त मृतक की फ़ोटो लगी थी उसमें भी उसका नाम अब्दुल शकूर पुत्र मुहम्मद निवासी माल्ला पुरम केरल लिखा है, उक्त पता सही प्रतीत होने पर गूगल के माध्यम से मल्लापुरम पुलिस कंट्रोल रूम का नवम्बर प्राप्त कर उक्त सूचना से अवगत कराया गया, तथा मृतक की फ़ोटो उसके परिजनो को सेंड की गई जिस पर उनके द्वारा उक्त की पहचान अब्दुल शकूर के रूप में ही हुई, सभी थानाध्यक्षों को उक्त संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु दिशा निर्देश दिए गए, तथा थानाध्यक्ष प्रेमनगर को उक्त मृतक के वर्तमान पते की तलाश में लगाया गया है, तथा पुलिस सूत्रों को भी आवश्यक दिशा निर्देश देकर उक्त व्यक्तियों की तलाश कराई जा रही है, साथ ही सर्वीलेन्स कि भी सहायता भी ली जा रही है, सभी प्राप्त तथ्यों का गहनता से अवलोकन किया जा रहा है, जांच से प्रथम दृष्टया उक्त घटना थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत होना प्रकाश में आया है, जिस पर थाना प्रेमनगर पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मृतक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है, शीघ्र ही घटना का अनावरण कर अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours