हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे मनीष वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए मनीष वर्मा के खिलाफ हमला बोला और प्रदेश सरकार मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मांग की हरिद्वार के लोकप्रिय सांसद, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ षड्यंत्रकारी मनीष वर्मा की जांच करा कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा मनीष वर्मा ने पहले डॉ निशंक के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया था जिस पर वह कामयाब नहीं हो पाए और अब महामहिम राष्ट्रपति को पत्र देकर हरिद्वार के सांसद, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि हरिद्वार की जनता की जन भावनाओं पर कुठाराघात है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि मनीष वर्मा अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ सड़कों पर उतर कर मुंह तोड़ जवाब दिए जाएंगे और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के रूप में नई शिक्षा नीति मे परिवर्तन कर भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन "पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत" को आगे बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के रूप में प्रयास गत है उन्होंने यह भी कहा डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की लोकप्रियता व उनकी कार्यशैली से देश जगत में हरिद्वार का मान और बढ़ रहा है यदि कोई हरिद्वार की छवि को खराब करने का प्रयास करेगा उसको समय-समय पर उसी की भाषा में जवाब देते रहेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा के नेता संजय त्रिवाल, भूपेंद्र राजपूत, डॉ. सुनील सैनी, राजेश खन्ना, देवेंद्र चावला आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours