हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। गांव घलौली निवासी महिलाओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें ग्राम समाज की जमीन आवंटित कराएग्राम समाज की जमीन आवंटित कराए जाने की मांग  जाने की मांग की। उनका आरोप है कि राजस्व परिषद के आदेश के बाद भी स्थानीय तहसील प्रशासन उन्हें भूमि का आंवटन नहीं कर रहा है।
                        देखें वीडियो
सोमवार को गांव घलौली निवासी महिलाओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के आदेश को एक वर्ष बीत चुका है लेकिन उन्हें आवासीय, खाद के गढ़डे कृषि को मिलने वाले पट्टों का वितरण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वह मेहनतकश मजदूर ही नहीं अनुसूचित जाति से हैं। ऋषिपाल की पत्नी सरेसो आदि महिलाओं ने बताया कि वह पात्र महिलाएं है और बीते वर्ष नौ अक्टूबर को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद डीएम सहारनपुर को पत्र भेजकर भूमि के आंवटन को निर्देशित किया था। महिलाओं ने कहा कि पात्रता के आधार पर उन्हें जीवकोपार्जन को भूमि को आंवटन कराया जाए। इस दौरान नानकी, मैना, राजकुमारी, जूली, सुनीता, सुमित्रा, रमेशो, सोहनबीरी, कमलेश, अनीता, कौशल, राजवति, जग्गो, अंजेश, पूनम, राधा, विमलेश, मोनिका, आरती, सीमा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours