हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। पथरी जंगल क्षेत्र मे स्थित शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर का उर्स मुबारक बड़े जोरों शोरों पर चल रहा है। मेले की व्यवस्था को देखते हुए घिस्सूपूरा के समाजसेवी सलीम अहमद ने पथरी थाना प्रभारी गोविंन्द कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया है,
कि मेले के अंदर दूरदराज से सभी धर्मों के लोग पहुंचते हैं मेले में कई तरह की समस्या सालो से चली आ रही है काफी लोग सट्टेबाजी कराते हैं और लोगों को अलग अलग लालच देकर उनसे पैसे ठग लिये जाते हैं और मेले में सर्कस व गैरा लगता है जिसमें लड़कियों का अश्लील डांस होता है जिसको कुछ गुंडे किस्म के लोग कराते हैं जो कि इस पवित्र स्थान पर नहीं होना चाहिए। उन्होने पत्र में बताया कि पिछले वर्ष इस मेले से कम से कम 20 से 25 मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी इस संबंध में भी कोई विशेष कदम नहीं उठाया गया। उन्होने बताया कि जिन ठेकेदारो द्वारा मेले का ठेका लिया हुआ है वह लोग दुकानदारों से जो भी ठेके के अनुसार रकम है उसी हिसाब से वसूली करें किसी भी दुकानदार से ठेकेदार द्वारा गलत व्यवहार ना किया जाए। इस मेले में कुछ गुंडे किस्म के लड़के लड़कियों, औरतों से बदसलूकी भी करते हैं इस पर भी पुलिस प्रशासन कड़ी निगरानी रखे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours