हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। पुलिस की गाड़ी में टक्कर लगने के बाद दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के 15-20 पुलिसकर्मियों द्वारा गाड़ी चालक सिख पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई करते हुए अमानवीय व्यवहार करने के विरोध नगर के पंजाबी संगठनों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
                        देखें वीडियो
लोगों ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को पत्र भेजकर आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। रेलवे रोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा, युवा पंजाबी क्लब व उत्तर प्रदेश सिख फोरम की संयुक्त बैठक में गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की मुखर्जी नगर थाने की पुलिस ने गाड़ी की टक्कर लगने के बाद जिस बेदर्दी के साथ पिता पुत्र को लाठी, डंडों व पिस्टल की बट से मारा वह बेहद शर्मनाक है ऐसे लोगों को वर्दी पहनने का कोई हक नही है। उत्तर प्रदेश सिख फोरम के उपाध्यक्ष सरदार बालेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 15-20 वर्दीधारी पुलिस वालों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए गरीब पिता पुत्र की जैसे पिटाई की। वैसे कोई किसी जानवर की भी नही करता। ऐसे लोगों को नौकरी से बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि ये पुलिस नही, पुलिस की वर्दी में गुंडे है। उन्होंने कहा कि कौम को पिता पुत्र पर फख्र है। जिस पुलिस के आगे लोगों की आवाज तक निकलनी बंद हो जाती है, उस पुलिस के आगे पिता पुत्र ने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते हुए बहादुरी से उनका मुकाबला किया। बैठक के बाद लोगों ने रेलवे रोड़ पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर दिल्ली पुलिस के दोषी पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने व मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सेठ कुलदीप कुमार, इंद्रपाल सिंह सेठी, बालेंद्र सिंह, डा. रवि प्रकाश खोराना, दिलबाग सिंह, श्याम लाल भारती, हरीश गिरधर, अरविंद सिंह कपूर, गुरजोत सिंह सेठी, गगन गिरधर, राजेश अनेजा, रवि होरा, विकास अरोड़ा, जसमीत सिंह शैंकी, अमन भसीन, सिमरनजीत सिंह, अनमोल अजमानी आदि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours