हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सोमवती स्नान पर्व और यात्रा सीजन अपने पुण चरण पर चल रहा है ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में पहुंच रहे हैं।
लेकिन प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को पुण रुप से सुविधाऐं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बतादे कि सोमवती स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर स्नान कर कर रहे है। जिनमें अधिकतर महिलाओं को स्नान करते समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है घाटों पर महिलाओं के वस्त्र चेंज करने के लिए कोई सुविधा नहीं है। वस्त्र चेंज करने के लिए जो महिला चेंजिंग बूथ की सुविधा थी। उसको भी तोड़ दिया है। उनके दरवाजे पलाइयां सब टूटी फूटी पड़ी है सोमवती स्नान पर्व नजदीक है। और प्रशासन के व्यवस्थाओं के दावे पहले ही दम तोड़ चुके है स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाएं चोपट है। ऐसा नहीं कि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी घाटों पर मौजूद नहीं है लेकिन सरकारी मशीनरीयो की घोर लापरवाही श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours