हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्पर्शगंगा के द्वारा शनिवार शाम को एक शाम गंगा के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा के लिए कविताएं व काव्य गोष्ठी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता चमोली ने की ओर मुख्य अथिति वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. विशाल गर्ग व ज्वालापुर विधायक की धर्मपत्नी रविन्द्र कोर रही। 
कार्यक्रम में प्रमुख अमन शिखोली, समकित जैन ने बहुत अच्छा कार्यक्रम मांं गंगा के लिए एक शाम गंगा मांं कर नाम किया। और भविष्य मे ऐसे ही मांं गंगा के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रण लिया। कार्यक्रम मे संयोजक वीर गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा गंगा मांं का महत्व बताते हुए कहा कि मां गंगा भगवान शिव जी की जटाओं में वास करती है। मां गंगा के दर्शन मात्र से ही पुण पाप नष्ट हो जाते हैं उन्होंने कहा कि मां गंगा अपनी दैवीय शक्तियों और विशाल हृदय के कारण गंगा को मां का दर्जा मिला है। उन्होंने कहा कि मां गंगा से केवल धार्मिक भावनाएं नहीं जुड़ी है विज्ञान भी इस अद्वितीय जल की गुणों के आगे नतमस्तक है। कई प्रयासों के बाद भी विज्ञान गंगा जल के गुणों का सही-सही रहस्य नहीं जान पाया है। साथ साथ उन्होंने स्वछता का संदेश भी  उपस्थित गणों को दिया। इस अवसर पर मन्नू शर्मा, रीमा गुप्ता, मीनू शर्मा, रेणु शर्मा, उत्सव तोमर, अनुज बालियान, नीरज खुराना, अंशु, पूनम चौहान व प्रतीक आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours