हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की भिक्षा नही शिक्षा दो मुहिम रंग ला रही हैं। आपको बता दें कि भिक्षा नही शिक्षा दो मुहिम 31/5/2019 को घंटाघर से एश्ले हॉल लैंसडाउन चौक, डीआई चौक, तहसील चौक तथा घंटाघर ऑपरेशन मुक्ति टीम एवं एनजीओ के साथ रैली निकाली गई। ओर एनजिओ को इसलिए साथ रखा जा रहा है कि वो लोगो को इस अभियान के बारे में बता सकें, ओर इस मुहिम से जनता को जागरूक किया जाए, जिसमें 1.6.19 को 84 लोगो का मेडिकल चेकअप हुआ और इसमें बच्चे, महिलाएं तथा पुरुषों का भी हेल्थ टेस्ट हुआ। जिसमें फ्री में दवाईयां दी गई।
इस अभियान के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। अभियान में जनता को नशा नशे के विरुद्ध जागरुक किया गया। तथा नशे से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। आपको बता दें उत्तराखंड पुलिस की भिक्षा नही शिक्षा दो मुहिम यह ऐतिहासिक कदम है। यह मुहिम अंधकार में खोए हुए बच्चों के भविष्य में उज्जवल की किरण है। जिसेे उत्तराखंड की जनता ईश्वरीय वरदान से कम नहीं मान रही है। उत्तराखंड पुलिस की ईश्वरीय वरदान मुहिम में एनजीओ भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। जो नशे के दलदल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए उन्हें जागरूक भी कर रहें है। तथा जनता को नशेेेे से होन वाली हानियो से अवगत करा रहें हैं। आपको बता दे कि दिनांक: 4.6.19 को रायपुर में हेल्थ चेकअप कैप का आयोजन किया जा रहा है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours