हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। भीड़ हिंसा की दिनोंदिन बढ़ रही घटनाएं और झारखंड में भीड़ हिंसा का शिकार हुए तबरेज अंसारी की मौत के विरोध में जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए, ओर पैदल मार्च निकाला कर  ईदगाह मैदान पहुचे ओर सरकार को सबका विश्वास नारे की याद दिलाकर चेताते हुए ऐसी घटनाओं के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।
                        देखें वीडियो
जमीयत उलमा-ए-हिंद, कारवाने इंसाफ संगठन और पूर्व विधायक माविया अली की अपील के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुमा की नमाज के बाद जामा मस्जिद पर एकत्र हुए और तख्तियां व बैनर लेकर ईदगाह तक पैदल मार्च किया। 
                        देखें वीडियो
ईदगाह पर हुए कार्यक्रम में तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना नदीमुल वाजदी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि बेगुनाह मुसलमानों को मोब लिंचिंग कर मारा जा रहा है। अब देश के मुसलमानों का सब्र का बांध टूटने लगा है। 
            देखें वीडियो: किया प्रदर्शन
देश में अमन शांति के लिए हुकूमत को ऐसी घटनाओं पर रोक को कारगर कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि हिंदुस्तान अब लिंचिस्तान बनकर रह गया है। ऐसी घटनाएं सरकार के सबका विश्वास के खोखले नारे की पोल खोल रही है। ऐसी सांप्रदायिक घटनाओं को नहीं रोका गया तो देश के अमन चैन को खतरा पैदा हो जाएगा। पूर्व विधायक माविया अली ने मौजूदा हुकूमत को नाकाम बताते हुए ऐसी घटनाओं पर अंकुश के लिए एकजुटता के साथ आवाज उठाने का आह्वान मुस्लिम समाज से किया। सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि माजिद अली, इंडियन अगेंस्ट हेट के संस्थापक नदीम खान, कारवाने अमन इंसाफ के अध्यक्ष कारी डा. तारिक अय्यूबी ने भी विचार रखें। अध्यक्षता कारी अफ्फान और संचालन मौलवी महमूद ने किया। मौलाना इब्राहीम कासमी, हैदर अली, सैयद हारिस, इस्माईल कुरैशी, इमरान मलिक, डा. अनवर सईद, राहत खलील, मजाहिर हसन, परवेज गौड़, मुफ्ती अहमद गौड़ के अलावा बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours