हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। रानीपुर मौड़ के पास रात करीब 11 बजे अचानक से गोविंद पूरी के गेट के पास पीपल के पेड़ में आग लग गयी जिस कारण से यातायात बाधित हो गया आग की लपटें देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी,
देखें वीडियो
और दमकल विभाग को सूचित किया गया, मौके पर पहुच कर दमकल कर्मियो के द्वारा आग को काबू किया गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोविंदपूरी के गेट के पास एक पीपल का पेड़ है जो कि काफी पुराना है उसमें हर शनिवार को दिप जलाया जाता है चुकी पेड़ पुराना होने के कारण अंदर से खोखला भी है तो पेड़ ने आग पकड़ ली दमकल कर्मियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी इस पेड़ में आग लगी थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours