हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सोमवती स्नान पर्व, चार धाम यात्रा तथा रविवार अवकाश के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी जनपद हरिद्वार द्वारा दिनांक 01.06 .2019 को पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र के हाईवे एवं अन्य यातायात मार्गों का जायजा लिया गया।
जिसमें संबंधित अधिकारी, कर्मचारी गणों को समस्त आवश्यक तथा सृदृढ यातायात व्यवस्था बनाए जाने को निर्देशित किया गया। जिससे उक्त पर्व के दौरान आने वाला यातायात एवं चारधाम यात्रा को चलने वाला यातायात निर्विध्न सुचारु रूप से चलाया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, निरीक्षक यातायात अन्य अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours