हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी ब्यूरो) पिरान कलियर। जानकारी के अनुसार भगवनपुर थाना क्षेत्र के बेलकी मसाईं निवासी नितिन अपने बच्चे और पत्नी को बाईक पर बिठाकर रुड़की दवाई लेने जा रहा था जैसे ही वह मुकरर्बपुर में सोहलपुर रोड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही नितिन की पत्नी डोली सड़क की ओर आ गिरी और बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन डोली ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में व चालक को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours