हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद के शनिवार की शाम घोषित हुए दौरा ए हदीस का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणाम में तेलंगाना के अब्दुल्लाह मोहम्मद यूसुफ ने 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर कक्षा को टॉप किया है। संस्था की वेबसाइट पर घोषित हुए दौरा-ए-हदीस के परीक्षा परिणा में तेलंगाना के अब्दुल्लाह मोहम्मद यूसुफ ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, किशनगंज के हक नवाज ने 92.70 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व मोहम्मद मोनिस देवबंदी ने 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ संस्था में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संस्था के कुल 1448 छात्रों ने दौरा-ए-हदीस कक्षा की परीक्षा दी थी जिनमें से अधिक्तर छात्रों ने अच्छे नंबरों के साथ कामयाबी हासिल की है। बता दें कि दारुल उलूम देवबंद की अन्य अरबी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। ईद के तुरंत बाद से नए शैक्षिक सत्र के लिए आरंभ होने वाले मिशन एडमिशन को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा रमजान माह की एक तारीख से ही विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम की घोषणा शुरु कर दी गई थी, सबसे अंत में शनिवार की देर शाम संस्था के फाइनल इयार दौरा ए हदीस का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours