हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। चांद कालोनी निवासी युवक आमिर (18) ने रविवार को ट्रैक पर लेट ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और उनकी ईद की खुशियां मातम में तबदील हो गई। रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे मृतक परिजनों की गुजारिश पर जीआरपी ने पंचनामा भर शव उनके सपुर्द कर दिया। मृतक युवक दिमागी रूप से बीमार बताया जा रहा है। नॉन स्टॉप ट्रेन देवबंद रेलवे स्टेशन से बीच के ट्रैक से गुजर रही थी तभी वहां पहुंचे मंगलौर रोड स्थित चांद कॉलोनी निवासी युवक ने ट्रैक पर लेट उसके निचे आकर आत्महत्या करली। युवक के आत्महत्या करलेने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। और नॉनस्टॉप ट्रेन को भी देवबंद आउटर तक पहुंच रुकने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि घटना की जानकारी पर स्टेशन से जीआरपी ने वहां पहुंच शव को उठाया। लेकिन उसकी पहचान दोपहर बाद सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उस समय हुई जब परिजन रोते बिलखते हुए स्टेशन पहुंचे। और उन्होंने शव का पंचनामा करा बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए। हालांकि परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। लेकिन बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ समय से दीमागी रुप से परेशान था। जिसके चलते उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करली। मृतक आमिर के पिता भूरा ने बताया कि अक्सर आमिर घर से बिना बताए चला जाता था। उनके मुताबिक उसे यही याद नहीं रहता था कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। पीडित पिता की गुहार पर जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उनके सुपुर्द कर दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours