हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नाज़िम कुरैशी ब्यूरो) रामपुर मनिहारान। आपको बता दें की रविवार को ईद उल फितर के मद्देनज़र कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने कहा कि पवित्र रमज़ान पूरा होने पर ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को त्यौहार मिल जुल कर मनाने चाहिएं, इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करे जिससे पुलिस को किसी के साथ सख़्ती करनी पड़े। उन्होंने कहा कि नगर की जनता शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करे। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मौर्य ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नगर क्षेत्र में अधिकतम सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वे स्वयं पूरे नगर का भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। सभासद हाजी मन्सूर ने कहा कि रामपुर मनिहारान अमन का शहर है। इसे क़ायम रखा जाएगा, उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि ईद उल फितर के दिन पशुओं को बन्द रखा जाना चाहिए। क्योंकि उस दिन काफी भीड़ रहती है और हादसे का डर रहता है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि हम सब को इतनी मोहब्बत से त्यौहार मनाना है कि पूरे मुल्क़ के लिए एक पैग़ाम बन जाए। पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन अहमद,पूर्व सभासद हाजी मोहम्मद अय्यूब,आबिद हसन ने कहा कि ईद उल फितर पर नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई और जलापूर्ति की जानी चाहिए।यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसे पहले ही दुरुस्त करा लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यहाँ हिन्दु मुस्लिम मिल कर ईद और दीवाली की ख़ुशियाँ बांटते हैं बैठक में एस०एस०आई सुरेन्द्र सिंह, एस०आई त्रिवेन्द्र सिंह, पूर्व सभासद अहसान मलिक, आस मोहम्मद सैफी, सभासद हाजी मंसूर क़ुरैशी, तैय्यब मंसूरी, निसार अहमद, नसीम आज़ाद, संदीप सैनी, अमित सैनी, विपुल जैन, असलम, प्रधान श्रीमती सीता भारद्वाज, नोरंगसिंह, सत्यपाल, यासीन प्रधान, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक देवेन्द्र कुमार, रोहित चौहान, सफाई नायक जंगबहादुर रईस व सभासद बृजपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours