हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। आपको बताते चलें कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व का विशेष महत्व है। इस स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में विभिन्न श्रद्धालुगण हरिद्वार पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा स्नान हेतु आते है, हरिद्वार एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा सोमवती अमावस्या पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद एवं बाहरी जनपदों से आये हुए पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। एसएसपी द्वारा बताया गया कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व का विशेष महत्व है। 
इस स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में विभिन्न श्रद्धालुगण हरिद्वार पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा स्नान हेतु आते है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लाखो की संख्या मे श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सम्पूर्ण मेले की पुलिस व्यवस्था के प्रभारी श्रीमती कमलेश उपाध्याय एसपी सिटी हरिद्वार को नियुक्त किया गया है,जो सम्पूर्ण मेले की पुलिस व्यवस्था समय से कराने एवं कानून/शान्ति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने व पर्व को निर्विघ्न सकुशल सम्पन्न करायेंगे। पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 14 जोन तथा 38 सैक्टरों में विभाजित किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours