(रजत चौहान) हरिद्वार। प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत भूपतवाला सहित पूरे शहर में 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को विभाग की ओर से घर घर जाकर वेक्सीनेटरों के द्वारा पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। बूथ, डोर टू डोर और मोबाइल टीम के माध्यम से शिशुओं के दवाई पिलाकर प्रतिरक्षित किया जा रहा है। हर टीम में दो वेक्सीनेटर रहकर प्रत्येक घर, आश्रम ओर बूथ पर बैठकर बच्चों को प्रतिरक्षित कर रहें है। दवाई पिलाने के बाद उंगली में निशान लगाया जाता है जिससे बच्चें को दोबारा दवाई न पिलाई जाएं हालांकि दोबारा दवाई पीना से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही है। फिलहाल किसी भी राज्य में पोलियो ग्रसित कोई केस नही मिल रहा है लेकिन यह बीमारी एक वायरस होने की वजह से पड़ोसी देश मे से आने का खतरा बना रहता है इसीलिए लगातार शिशुओ की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थय के लिए देशभर में प्लस पोलियो अभियान चलाया जाता है। इस माह में यह चरण रविवार 16 जून से शनिवार 22 जून तक चलेगा। कोई भी व्यक्ति जिसने अभी तक अपने बच्चों को पोलियो की दवा न पिलाई हो वह निकटतम बूथ पर जाकर या घर घर आने वाले वेक्सीनेटर से अपने बच्चों को दवा पिलवा सकते है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours