हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय से प्राप्त एक प्रार्थना पत्र वादी चरणजीत सिंह नागपाल निवासी लुनिया मोहल्ला देहरादून उत्तराखंड व उनकी पत्नी श्रीमती जसवीर कौर नागपाल के साथ श्रीमती रूपा कपूर पत्नी कुणाल कपूर एवं कुणाल कपूर पुत्र अविनाश कपूर निवासी गण इंजीनियर्स एनक्लेव राजपुर रोड देहरादून उत्तराखंड द्वारा मौखिक विक्रय प्रतिज्ञा की याददाश्त नामा दिनांक 17 जून 2014 को एक आवासीय फ्लैट संख्या 202 द्वितीय तल भाग संपत्ति संख्या 113 काबली ग्राम विजय पार्क परगना पछवा दून जिला देहरादून का सौदा 60 लाख रुपए में किया था उक्त सौदा अविनाश कपूर व उसके पुत्र रोहन कपूर के समक्ष हुआ था जिसपर प्रार्थी वउसकी पत्नी ने 45 लाख रुपए दिए थे जिसका रूपा कपूर व कुणाल कपूर को भुगतान प्राप्त हो चुका है उक्त फ्लैट के बारे में प्रार्थी के अधिवक्ता ने सर्टिफाइड कॉपी अप्लाई करने पर पता चला कि उक्त फ्लैट की श्रीमती रूपा कपूर व कुणाल कपूर ने दिनांक 13 अक्टूवर 2017 को रणदीप बग्गा एवं पूनम चड्डा निवासी रेस कोर्स देहरादून के नाम रजिस्ट्री कर दी है दूसरा यह कि एक और फ्लैट संख्या 102 वर्ग मीटर स्थित भागीरथी पुरम फेज वन मौजा जाखण देहरादून में प्रार्थी के व उसकी पत्नी के पक्ष में एक मौखिक विक्रय प्रतिज्ञा का याददाश्त नामा लिखित रूप में 34 लाख 50 हजार रुपए में सौदा हुआ जिसमें प्रार्थी व उसकी पत्नी द्वारा 16 लाख 50 हजार रुपए अविनाश कपूर को दिए, जिसमें रोहन कपूर गवाह है अविनाश कपूर द्वारा रजिस्ट्री होनी तय पाई थी परंतु उक्त सभी लोग अपना घर छोड़कर भाग गए रजिस्ट्री नहीं हुई जिस तरह प्रार्थी व उसकी पत्नी को दोनों फ्लैट में 61 लाख 50 हजार रुपया प्राप्त कर चूना लगाकर एक सुनियोजित तरीके से श्रीमती रूपा कपूर कुणाल कपूर अविनाश कपूर एवं रोहन कपूर ने पैसा हड़प कर धोखाधड़ी की है इस सूचना पर कोतवाली नगर देहरादून में उक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 420, 120 बी आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना की जा रही है बाद विवेचना साक्ष्य संकलन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours