हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र फूलबाग कॉलोनी नाले रोड में  चेकिंग करते हुए नौचंदी पुलिस टीम ने जब एक स्प्लेंडर सवार पर दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे पीछा कर  टीम ने उन्हें रोकना चाहा तो बाइक सवार युवक आकाश पुत्र सुरेश निवासी शताब्दी नगर सेक्टर शताब्दी नगर 4 बी ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने  बाइक सवार पर फायर किया तो आकाश निवासी शताब्दी नगर सेक्टर शताब्दी नगर 4B के पैर में गोली लग गई,
और बाइक सवार आकाश और आशीष पुत्र जगवीर निवासी शताब्दी नगर सेक्टर  5 बी भी सड़क पर जा गिरा मुठभेड़ के बाद घायल हुए आकाश से पुलिस ने एक तमंचा और दो खोके सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं वही बाइक पर सवार आशीष निवासी शताब्दी नगर सेक्टर 4B को भी पुलिस ने एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त आकाश पर आधा दर्जन मुकदमे अपहरण हत्या लूट एवम चोरी के जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत है  व दोनो अभियुक्त सक्रिय अपराधी है। यह भी पढें: बरामदगी, 1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा, 1 जिंदा कारतूस,1 चाकू नाजायज,1 मोटरसायकिल हीरो होंडा दिल्ली से चोरी की।

यह भी पढें:
मुठभेड़ के बाद घायल हुए आरोपी आकाश परतापुर से अपहरण और हत्या के मामले में पहले जा चुका है जेल और गंगानगर में भी वाहन चोरी का मुकदमा है आरोपी के खिलाफ दर्ज।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours